फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   166 warrants caught in 36 hours in Gorakhpur range

Gorakhpur News: गोरखपुर रेंज में 36 घंटे में पकड़े गए 166 वारंटी, चलाया गया अभियान

Wed, 07 Dec 2022 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Dec 2022 10:15 AM IST
सार

डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। चारों जिलों में कुल 166 वारंटी पकड़े गए हैं। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
166 warrants caught in 36 hours in Gorakhpur range
डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेंज में अभियान चलाकर एक रात में 166 वारंटी पकड़े गए। 36 घंटे के बीच वारंटियों को पकड़कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। देवरिया में सर्वाधिक 77 वारंटी पकड़े गए हैं। यह अभियान डीआईजी जे रविंद्र के आदेश पर चलाया गया था। इसके पहले भी अभियान चला था।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, वारंटी को पकड़ने में पुलिस ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती है। कई शिकायतें भी आती हैं कि मामले में आरोपी होने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं रही है। इसे देखते हुए डीआईजी ने रेंज के चारों जिले (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


 पुलिस सक्रिय हुई तो कई बदमाश घर पर सोते मिल गए और पकड़े गए। शनिवार के दिन पकड़े जाने और रविवार को सभी कोर्ट के क्रियाशील नहीं होने से छोटे मामलों में भी वारंटियों को एक रात के लिए जेल जाना ही पड़ता है। इसके पीछे का मकसद है कि कानून का भय लोगों के बीच में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में पकड़े गए इतने वारंटी

  • गोरखपुर- 7
  • देवरिया में- 77
  • कुशीनगर -54
  • महराजगंज- 28


डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। चारों जिलों में कुल 166 वारंटी पकड़े गए हैं। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed