फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10th and 12th admit card released in CBSE

सीबीएसई: 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, 23 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 15 Apr 2022 11:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Apr 2022 11:00 AM IST
सार

 26 अप्रैल से प्रारंभ होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं, गोरखपुर जिले के 30 केंद्रों पर 23 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल।

 

विज्ञापन
10th and 12th admit card released in CBSE
CBSE - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 26 अप्रैल से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं के टर्म दो की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संस्थागत विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड विद्यालय प्रबंधन की तरफ से डाउनलोड किए जाएंगे, फिर विद्यालय से ही वितरित  होंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थी खुद ही वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टर्म दो की परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। इसे लेकर 30 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वह परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र समय से उपलब्ध करा दें।

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने की तिथि बढ़ी

बोर्ड ने टर्म एक की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है। पहले 31 मार्च तक ही तिथि निर्धारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed