Gorakhpur News: कक्षा नौवीं और 11वीं के 106 विद्यार्थी हुए फेल, स्कूल मचाया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार के वार्षिक परीक्षा परिणाम में नौवीं और 11वीं के करीब 106 से अधिक विद्यार्थी फेल हो गए हैं। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शुक्रवार को हंगामा किया। कोई परिणाम नहीं निकलने पर अभिभावकों ने कहा कि अब वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिल अपनी बात रखेंगे।
कक्षा 11वीं की छात्रा उन्नति और शिवेंद्र ने बताया कि बताया कि गणित में 11 और जीव विज्ञान में करीब 45 विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। वहीं नौवीं के भी करीब 50 विद्यार्थी विभिन्न विषयों में फेल हैं। बहुत अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं के फेल होने पर अभिभावक भी विद्यालय में पहुंच गए। वहां प्रधानाचार्य के सामने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया।
अभिभावक रमेश चंद्र मौर्य और अवधेश यादव ने बताया कि ज्यादातर विद्यार्थी एक से अधिक विषय में फेल हुए हैं। एक विद्यार्थी ने बताया कि उसे बॉयोलाजी प्रथम टर्म में 70 में 2.5, द्वितीय टर्म में 70 में 3.5 और तृतीय टर्म में 70 में 8.5 अंक मिले हैं।
इसे भी पढ़ें: छात्रा को घर ले जाकर शोहदे ने की छेड़खानी: बोला- तुम जब भी शादी करोगी, मंडप में लगा दूंगा आग
सभी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उनका पेपर अच्छा हुआ था, लेकिन उसके अनुसार नंबर नहीं मिला है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जो छात्र स्कूल के शिक्षकों से कोचिंग नहीं पढ़ते हैं, उन्हें फेल कर दिया गया है। उन्होंने कॉपियां दोबारा जांचे जाने और अगली कक्षा में प्रमोट किए जाने की मांग की है।
खोराबार सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉन जोसेफ ने कहा कि नौवीं में 303 और 11वीं में कुल 181 विद्यार्थी पंजीकृत थे। दोनों को मिलाकर करीब 100 बच्चे फेल हैं। काउंसिल के नियमों का पालन किया जाएगा। जो विद्यार्थी फेल हैं, उनके दोबारा परीक्षा का प्रावधान नहीं है। इसलिए उन्हें प्रमोट नहीं किया जा सकता। वे अपनी कक्षाओं में दोबारा पढ़ सकते हैं। प्रथम, द्वितीय टर्म में परीक्षा के बाद पीटीएम में कॉपियां दिखाई जाती हैं। हो सकता है कि कोरोना काल में स्कूल बंद थे, पढ़ाई अच्छे से नहीं हुई, इसका असर विद्यार्थियों पर रहा हो और वे फेल हो गए होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.