Corona: गोरखपुर में एक डॉक्टर समेत मिले 10 कोरोना संक्रमित, जानिए कितनी है सक्रिय मरीजों की संख्या
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66,659 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,464 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 858 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की जांच में शुक्रवार को 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और तीन बुजुर्ग भी शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 36 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 337 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में रामजानकी नगर, कैंपियरगंज और खोराबार के एक-एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। इनकी उम्र 68, 65 और 63 वर्ष हैं। इनके अलावा राप्तीनगर में एक 17 वर्षीय किशोर और निजी अस्पताल के एक कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66,659 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,464 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 858 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
33,287 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 358 बूथों पर 33,287 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसके बाद जिले में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 64 लाख 77 हजार 711 डोज हो गया है। इसमें पहली डोज 37 लाख 48 हजार 588 लोगों को लगी। जबकि 26 लाख 76 हजार 454 लोगों को दोनों डोज लगी।
इसमें 18 हजार से अधिक लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसमें किशोरों की संख्या सबसे अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।