फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Fireflies Parth Aur Jugnu Review in Hindi Priyanshu Chatterjee Madhu Shah Ekam Binjwe Meet Web Series

Fireflies Parth Aur Jugnu Review: इस नानी की मोरनी को भी ले गए चोर, जी5 ने की एक सराहनीय कोशिश

Thu, 04 May 2023 06:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 May 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Fireflies Parth Aur Jugnu Review in Hindi Priyanshu Chatterjee Madhu Shah Ekam Binjwe Meet Web Series
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू
कलाकार
प्रियांशु चटर्जी , मधु शाह , एकम बिंजवे , मीत मुखी , अक्षत सिंह , वरुण कपूर , जोया अफरोज और आदि
लेखक
आलोक शर्मा
निर्देशक
हेमंत गाबा
निर्माता
अमृत वालिया
रिलीज डेट
5 मई 2023
रेटिंग
2/5
कहते हैं एक बच्चे के लिए उसके शुरुआती दिनों की परवरिश बेहद जरूरी होती है। शुरुआती 5-10 साल में उस बच्चे की एक व्यक्ति के तौर नीव रखी जाती है। दादी-नानी की कहानियां ऐसे समय में बच्चे की सामाजिक विकास में मदद करती हैं। एक बच्चा इन्हीं सुनी हुई कहानियों से अपना कल बुनता है। उसको दुनिया को देखने का नजरिया इन कहानियों के जरिए मिलता हैं। जी5 की वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज' में इन्हीं बातों को दर्शनीय बनाने की की कोशिश की गई है। देसी ओटीटी पर बच्चों के लिए एक देसी कहानी का आना ही अपने आप में एक कौतुक है। वास्तविक दुनिया को आधार बनाते हुए एक काल्पनिक कहानी गढ़ने की कोशिश है वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू'।
विज्ञापन

MS Dhoni: 'माही फिर आ रहा है...,'पर्दे पर वापस रिलीज होने जा रही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी
विज्ञापन

 

Fireflies Parth Aur Jugnu Review in Hindi Priyanshu Chatterjee Madhu Shah Ekam Binjwe Meet Web Series
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या है कहानी?

वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' की कहानी में हिमाचल प्रदेश के शिमला की पृष्ठभूमि है। सीरीज एक 14 साल के लड़के पार्थ के इर्द गिर्द घूमती है। पार्थ नौवीं कक्षा में फेल हो जाता है। उसे हर दिन बेइज्जत होना पड़ता है। इन चीजों से तंग आकर पार्थ हिमाचल की पहाड़ियों में जंगल भीम मुक्तेश्वर की ओर चला जाता है। जहां उसकी दोस्ती जुगनू नाम के एक रहस्यमय बच्चे से हो जाती है। दोनों साथ मिल कर जगल के कई राक्षसों का सामना करते हैं। राक्षसों से लड़ने में पार्थ और जुगनू की प्रेरणा बनती हैं नानी की कहानियां।
Bollywood Celebs: संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं ये सितारे, शादी के बाद भी नहीं हुए अलग

विज्ञापन

Fireflies Parth Aur Jugnu Review in Hindi Priyanshu Chatterjee Madhu Shah Ekam Binjwe Meet Web Series
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हल्की सी कहानी, भारी सा सबक 

बाल कलाकारों से भरी वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' में सबसे अच्छा काम भी बच्चों ने ही किया है। पार्थ (मीत मुखी) के पिता के तौर पर प्रियांशु चटर्जी ने खूबसूरत किरदार निभाया है। वह अच्छा पिता बनने की कोशिश में हैं। सीरीज परीक्षा में असफल बच्चे की भावनाओं को दर्शाती है। काल्पनिक कहानी होने के बावजूद भी सीरीज में कुछ ऐसी बातें हैं जिनको आप अपनी असल जिंदगी से जोड़ कर देख सकते हैं। बच्चों की भी इस हल्की फुल्की सीरिज से कई बड़े सबक मिल सकते हैं।
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट

विज्ञापन

Fireflies Parth Aur Jugnu Review in Hindi Priyanshu Chatterjee Madhu Shah Ekam Binjwe Meet Web Series
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मधु को देख वाकई याद आएंगी नानी

वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' में मधु एक सत्तर वर्षीया नानी के किरदार में नजर आती है। एक ऐसा किरदार जो उनकी वास्तविक उम्र से कहीं ज्यादा है लेकिन इस बात का फर्क उन्होंने किरदार पर बिल्कुल नही पड़ने दिया है। सीरीज में जब मधु कहानियां सुनाती हैं तो उनकी आवाज में बहुत ठहराव, शांति और स्थिरता दिखती है। अगर किसी बच्चे का लगाव अपनी नानी के प्रति है तो उसे मधु का किरदार आपको नानी की याद दिलाएगा।
Mother Teresa & Me Review: संत बनने से पहले की मदर टेरेसा की कहानी, कमल मुसले के हुनर की एक और मिसाल

Fireflies Parth Aur Jugnu Review in Hindi Priyanshu Chatterjee Madhu Shah Ekam Binjwe Meet Web Series
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू के कलाकार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बच्चों ने बोले लंबे लंबे संवाद

जुगनू के किरदार में एकम बिंजवे बहुत ही प्यारे लगे हैं। लेकिन कई बार उनका किरदार  लंबे लंबे संवादों की वजह से अनाकर्षक लगता है। सीरीज का बैकग्राउंड कई बार सीन के साथ सिंक नहीं करता है। वरुण कपूर और जोया अफरोज का किरदार बिना मतलब घुसाया गया है। सीरीज 10 से 17 साल के बच्चों को केंद्र में रख कर बनाई गई है।
Akanksha Puri: 'मीका जी के साथ मेरा पुराना नाता...,' सिंगर संग शादी को लेकर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

Fireflies Parth Aur Jugnu Review in Hindi Priyanshu Chatterjee Madhu Shah Ekam Binjwe Meet Web Series
फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वन टाइम टाइम पास

वेब सीरीज 'फायरफ्लाइज पार्थ और जुगनू' की कहानी काल्पनिक है लेकिन मजेदार भी है। शूटिंग की दिक्कतें सीरीज में नजर आती हैं। इसके विजुअल इफेक्ट्स में काफी सुधार की गुंजाइश दिखती है। सीरीज बच्चों के लिए बनाई गई है। यह सीरीज  माता पिता अपने बच्चों के साथ कम से कम एक बार तो देख ही सकते हैं।
Sarath Babu: सरथ बाबू की फैमिली ने उनके निधन की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'वे मरे नहीं जिंदा हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed