Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Calls Rahul Gandhi A Frustrated Cat During Taj Mahal Visit

कंगना रनौत: 'परेशान बिल्ली की तरह व्यवहार कर रहे', ताजमहल पहुंचीं एक्ट्रेस ने राहुल पर साधा निशाना; कही ये बात

Sun, 22 Nov 2026 07:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 22 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

  • अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को ताजमहल घूमने पहुंचीं। 
  • इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 
  • जानिए एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना ने क्या कहा। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Calls Rahul Gandhi A Frustrated Cat During Taj Mahal Visit
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का तीखा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को ताजमहल घूमने पहुंचीं। इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने उन पर कड़े बयान दिए। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पर कंगना ने कसा तंज
कंगना ने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने स्मारक को करीब से देखा और कई तस्वीरें व सेल्फी भी लीं। वह दोपहर करीब 3 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ताजमहल घूमने के बाद मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी खंभे पर पंजे मारती हुई एक परेशान बिल्ली की तरह व्यवहार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kangana Ranaut Calls Rahul Gandhi A Frustrated Cat During Taj Mahal Visit
ताजमहल घूमने पहुंचीं कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने आरएसएस और भाजपा को 'असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष प्रधान मानसिकता वाला' बताया था, कंगना ने कांग्रेस पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, 'अगर भाजपा पुरुष प्रधान पार्टी है, तो वह महिला आरक्षण विधेयक के लिए क्यों लड़ रही है? कांग्रेस ही इस विधेयक का विरोध कर रही है और इसके लागू होने में रुकावट डाल रही है। महिला विरोधी मानसिकता कांग्रेस की है।'

ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट 2: 'कुछ ज्यादा ही...', पूनम पांडे का एपिसोड नहीं हुआ रिलीज; पोस्ट शेयर कर समय पर कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed