{"_id":"6b02db7f839ee410d004dd21","slug":"abhishek-banerjee-on-reuniting-with-sudip-sharma-for-pushpak-vimaan-i-was-waiting-for-him-to-call-me-again-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बनर्जी: 'पाताल लोक' के बाद सुदीप शर्मा के फोन का इंतजार कर रहे थे एक्टर, बोले- खुद पर होने लगा था शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बनर्जी: 'पाताल लोक' के बाद सुदीप शर्मा के फोन का इंतजार कर रहे थे एक्टर, बोले- खुद पर होने लगा था शक
Sun, 22 Nov 2026 05:44 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:44 PM IST
सार
- अभिनेता अभिषेक बनर्जी एक बार फिर फिल्ममेकर सुदीप शर्मा के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं।
- दोनों ने इससे पहले वेब सीरीज 'पाताल लोक' में साथ काम किया था।
- अब दोनों आगामी सीरीज 'पुष्पक विमान' के लिए फिर से साथ आए हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi
विस्तार
शनिवार शाम को अभिषेक बनर्जी और उनके को-स्टार बरुण सोबती गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में पहुंचे। यहां सीरीज 'पुष्पक विमान' के पहले दो एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।
सुदीप के फोन का कर रहा था इंतजार- अभिषेक
बता दें कि अभिषेक बनर्जी ने साल 2020 में आई सुदीप शर्मा की चर्चित सीरीज 'पाताल लोक' के पहले सीजन में हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। एक बेरहम कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद से ही वह सुदीप के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहे थे।
पीटीआई से बातचीत में अभिषेक ने कहा, 'मैंने उनके साथ बहुत-बहुत पहले काम किया था और मैं उस पल का इंतजार कर रहा था, जब वह मुझे दोबारा फोन करेंगे। मैं तो खुद पर शक करने लगा था। मैं सोचता था कि क्या मैं ठीक से काम नहीं कर रहा हूं? क्या इसी वजह से वह मुझे फोन नहीं कर रहे या कोई रोल नहीं दे रहे?

Trending Videos
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @nowitsabhi
'कोहरा' में भी काम करना चाहते थे अभिषेक
'स्त्री' फेम अभिनेता ने बताया कि उन्होंने सुदीप शर्मा को उनके एक और चर्चित शो 'कोहरा' में कास्ट करने के लिए मनाने की कोशिश भी की थी। अभिषेक ने कहा, 'मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि मुझे पंजाबी आती है और उन्हें 'कोहरा' में मुझे कोई रोल देना चाहिए। लेकिन वह मुझे कास्ट करने के लिए तैयार नहीं थे। मैं बहुत-बहुत खुश था कि आखिरकार उन्होंने मुझे अपनी सीरीज में कास्ट कर लिया।'
ये भी पढ़ें- 32वां राष्ट्रीय रंगघर थिएटर फेस्टिवल: 'पंचायत' के प्रधानजी का नाटक होगा मुख्य आकर्षण, कब से शुरू होगा आयोजन?