कॉल मी बे 2: कब और कहां स्ट्रीम होगी अनन्या पांडे की सीरीज? श्रुति हासन की हुई एंट्री; जानें कहानी
- 'कॉल मी बे' सीजन 2 को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है।
- आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मेल के साथ वापसी कर रही है।
- अनन्या पांडे के अलावा श्रुति कमल हासन भी सीरीज का हिस्सा बन रही हैं।
विस्तार
प्राइम वीडियो ने आज 17 नवंबर 2026 को हिंदी ओरिजिनल सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। यह सीरीज आज से ठीक एक महीने बाद 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मेल के साथ वापसी कर रही है। इसमें बे की जिंदगी पहले से भी ज्यादा उलझी हुई है। इस बार वह अपने दिल और बहन कोड को भी आजमाती नजर आने वाली है।
