दिलजीत दोसांझ: 'जो हमेशा सपोर्ट...' अहमदाबाद कॉन्सर्ट के बाद सिंगर ने फैंस का जताया आभार, लिखा खास नोट
- पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं।
- हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार कॉन्सर्ट किया।
- अब सिंगर ने एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
विस्तार
दिलजीत ने फैंस के लिए लिखा खास मैसेज
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अहमदाबाद कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में अहमदाबाद कॉन्सर्ट की झलकियां नजर आ रही हैं।
फैंस की भीड़ से खचाखच भरा स्टेडियम, शानदार लाइट्स और धमाकेदार शो की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'अहमदाबाद आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं। जो हमेशा सपोर्ट करते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, वे हर हाल में मेरे साथ खड़े रहते हैं।'
सिंगर ने आगे नरेंद्र मोदी स्टेडियम का जिक्र करते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का भी जिक्र किया। दिलजीत के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सिंगर अपने इंडिया टूर के जरिए देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं।
देखें दिलजीत की पोस्ट-
- दिलजीत दोसांझ फिलहाल 'ऑरा इंडिया टूर 2026' पर हैं।
- टूर शुरुआत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 30 अक्तूबर को हुई थी।
- सिंगर का अगला कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई में होगा।
- यह टूर 19 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने रोकने के बाद भी किया किस, वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन; देखें वीडियो
