{"_id":"6b0307b47ae819a8f405ad22","slug":"american-psycho-remake-shelved-luca-guadagnino-confirms-he-is-no-longer-making-the-film-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन साइको: 'अब नहीं बन...', क्या फिल्म के रीमेक पर लगा ब्रेक? फिल्ममेकर लुका गुआडाग्निनो का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अमेरिकन साइको: 'अब नहीं बन...', क्या फिल्म के रीमेक पर लगा ब्रेक? फिल्ममेकर लुका गुआडाग्निनो का बड़ा खुलासा
Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
सार
- हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अमेरिकन साइको' के रीमेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
- फिल्ममेकर लुका गुआडाग्निनो ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।
- जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
अमेरिकन साइको
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल 2024 में फिल्म के रीमेक का एलान किया गया था और लुका को इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, अब इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
लुका गुआडाग्निनो ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
दरअसल, साल 2024 में लायंसगेट ने 'अमेरिकन साइको' के रीमेक का एलान किया था। इसके लिए लुका गुआडाग्निनो को निर्देशक के तौर पर चुना गया था। लेकिन अब फिल्ममेकर ने एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट डेडलाइन से बातचीत में पुष्टि की है कि यह फिल्म नहीं बन रही है।
फिल्म के बारे में पूछे जाने पर लुका ने 'क्रू कॉल' पॉडकास्ट में कहा, 'स्कॉट जेड बर्न्स ने शानदार स्क्रिप्ट लिखी थी। दुर्भाग्य से, यह फिल्म अब नहीं बन रही है।' हालांकि, उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई।

Trending Videos
अमेरिकन साइको
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिश्चियन बेल ने निभाया था मुख्य किरदार
बता दें कि साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'अमेरिकन साइको' में अभिनेता क्रिश्चियन बेल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी पैट्रिक बेटमैन नाम के एक अमीर इन्वेस्टमेंट बैंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1987 के न्यूयॉर्क में रहता है।
वह दिखावे और रुतबे को काफी महत्व देता है, लेकिन उसकी जिंदगी का एक खौफनाक पहलू भी है। वह दोहरी जिंदगी जीता है और गुप्त रूप से एक सीरियल किलर होता है। मैरी हैरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में क्रिश्चियन बेल के अलावा जेरेड लेटो और ग्विनेवर टर्नर जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

उपन्यास पर आधारित थी फिल्म
ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट 2: 'कुछ ज्यादा ही...', पूनम पांडे का एपिसोड नहीं हुआ रिलीज; पोस्ट शेयर कर समय पर कसा तंज
- 'अमेरिकन साइको' साल 1991 में आए ब्रेट ईस्टन एलिस के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।
- इस कहानी को साल 2013 में स्टेज म्यूजिकल और 2023 में ग्राफिक नॉवेल के रूप में भी पेश किया गया था।
- फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट 2: 'कुछ ज्यादा ही...', पूनम पांडे का एपिसोड नहीं हुआ रिलीज; पोस्ट शेयर कर समय पर कसा तंज