फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sarath Babu is not dead he is alive and recovering now family said amid actor death rumors

Sarath Babu: सरथ बाबू की फैमिली ने उनके निधन की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'वे मरे नहीं जिंदा हैं'

Thu, 04 May 2023 04:48 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 04 May 2023 04:48 PM IST
सार

साउथ के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू के निधन के रुमर्स पर उनके परिवार ने अब चुप्पी तोड़ी है और क्लियर किया है कि एक्टर जिंदा हैं और वे अब ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
Sarath Babu is not dead he is alive and recovering now family said amid actor death rumors
सरथ बाबू - फोटो : social media

विस्तार

साउथ के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू के निधन के अफवाह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं उनके पीआर और अभिनेता के परिवार ने अब इन अफवाहों पर अब चुप्पी तोड़ी है और अभिनेता के मरने की अफवाहों का खंडन किया है कि 'एक्टर मरे नहीं हैं जिंदा है' और रिकवर कर रहे हैं। एक्टर की फैमिली ने भी सभी से अनुरोध किया है की है कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी खबर पर विश्वास न करें और किसी भी तरह की अफवाहों को बढ़ावा न दें।

विज्ञापन

अभिनेता सरथ बाबू की पीआर और उनकी बहन ने उनकी हेल्थ का अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा 'सरथ बाबू के बारे में सोशल मीडिया पर सभी खबरें गलत आ रही हैं। सरथ बाबू थोड़ा ठीक हो गए हैं और रूम शिफ्ट कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि सरथ बाबू पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और जल्द ही मीडिया से मुखातिब होंगे। मेरा अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर किसी भी खबर पर विश्वास न करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarath Babu is not dead he is alive and recovering now family said amid actor death rumors
सरथ बाबू - फोटो : social media

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते सरथ बाबू को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। 71 साल के एक्टर अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे और उनका मल्टी ऑर्गन डैमेज का इलाज चल रहा था। गौरतलब है कि ये दूसरी बार है जब उन्हें इस साल मार्च में चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती होने और इलाज कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि सरथ बाबू का असली नाम सत्यम बाबू दीक्षितुलु है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1973 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। वह मेनली तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। सरथ ने कुछ कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर के लिए नौ बार नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: जमीयत उलेमा ए हिंद फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed