सिंगर मीका सिंह 45 की उम्र में भी सिंगल हैं। हालांकि, मीका ने पिछले साल स्वयंवर रचाया जिसे देख फैन मानने लगे कि उनके पंजाबी स्टार सिंगर अब जल्द ही घोड़ी चढ़ेंगे, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो सका है। वहीं, सिंगर के स्वंयवर 'मीका दी वोटी' की विनर और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने अब इस पर बात की है। साथ ही मीका संग अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा करती नजर आई हैं।
2 of 5
मीका सिंह-आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह और आकांक्षा पुरी के रिश्ते में होने की अफवाहें काफी लंबे समय से आती रही हैं। वहीं, जब आकांक्षा ने 'मीका दी वोटी' शो में एंट्री ली तो इन खबरों ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया। इतना ही नहीं आकांक्षा शो की विनर भी बनीं जिसे देखकर फैन मानने लगे कि पंजाबी सिंगर अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, यह ख्वाब अब तक ख्वाब ही है। इसी बीच आकांक्षा, मीका संग शादी को लेकर चुप्पी तोड़ती नजर आई हैं।
3 of 5
मीका सिंह-आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
शो 'मीका दी वोटी' के खत्म होते ही आकांक्षा ने यह बात कही थी कि वह और सिंगर महज दोस्त हैं और इसे ही बरकरार रखना चाहते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस पर ज्यादा गौर फरमाते हुए कहा है, 'मुझे लगता है कि शो की प्रकृति के कारण, क्योंकि यह एक स्वयंवर है, और आखिरी तस्वीर जो बाहर जाती है वह वर माला के साथ आपकी है, इसलिए लोगों को लगता है कि सभी रिचुअल मंच पर किया जाता है। इस शो में तीन लड़कियां थीं जिनमें से विजेता मैं रही। मीका जी के साथ मेरा पुराना नाता है, जो ऐसे ही रहेगा, और वह मेरे लिए बहुत खास बंधन है।'
The Kerala Story: जमीयत उलेमा ए हिंद फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार
4 of 5
मीका सिंह-आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा पुरी ने मीका संग शादी को लेकर अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मुझे नहीं पता कि इस रिश्ते पर कब मुहर लगेगी लेकिन मैं यह साफ करना चाहूंगी कि वह मेरी लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।' इस तरह आकांक्षा ने यह तो कह दिया है कि वह मीका से शादी करना चाहती हैं लेकिन यह कब होगी इसका पता उन्हें भी नहीं है।
KKK13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो में 'काबिल' के इस विलेन की एंट्री हुई पक्की, इस बात से एक्टर की बेटी खफा
5 of 5
आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा पुरी इससे पहले पारस छाबड़ा संग रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, जब पारस शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बने तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। पारस शो की ही कन्टेस्टेंट माहिरा शर्मा के करीब आने लगे फिर उन्होंने आकांक्षा संग अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। इसके अलावा आकांक्षा का नाम शिव ठाकरे संग भी जुड़ा लेकिन एक्ट्रेस इसे महज अफवाह करार देती नजर आईं।