MS Dhoni: 'माही फिर आ रहा है...,'पर्दे पर वापस रिलीज होने जा रही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' वापस से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर रहने वाली इस मूवी ने 2016 में दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, इसे वापस से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। खुशी की बात यह है कि इसे इसी महीने में रिलीज किया जाना है, तो आइए इसकी डेट जान लेते हैं।
'एमएस धोनी' की री-रिलीज डेट
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म 12 मई को भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दोबारा से रिलीज किया जा रहा है। यह मूवी ना सिर्फ स्टार स्टूडियोज के लिए बल्कि दुनिया भर के भारतीयों के लिए एक खास फिल्म रही है, जो भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी की यात्रा को दिखाती है। इसी के बारे में बात करते हुए डिज्नी स्टार के हेड स्टूडियो, बिक्रम दुग्गल ने कहा, 'इस री-रिलीज का उद्देश्य देश भर में अपने प्रशंसकों को क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को बड़े पर्दे पर फिर से जीने का एक और मौका देना है।'
Jab Mahi phir pitch pe aayega, pura India sirf "Dhoni! Dhoni! Dhoni!" chilaayega. M.S. Dhoni: The Untold Story Re-Releasing in cinemas on 12th May@msdhoni #SushantSinghRajput @advani_kiara @DishPatani @AnupamPKher @bhumikachawlat @FFW_Official pic.twitter.com/bfpn3JiD7h
विज्ञापन विज्ञापन— Star Studios (@starstudios_) May 4, 2023
सुशांत के फैंस में खुशी की लहर
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की री-रिलीज अनाउंसमेंट से दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस में भी खुशी की लहर है। नीरज पांडे के जरिए डायरेक्ट की गई इस मूवी में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भूमिका चावला, दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। सुशांत ने धोनी के किरदार में ढलने के लिए और अपने प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट को पूरा करने के लिए नौ महीने से अधिक की ट्रेनिंग ली थी। साथ ही पर्दे पर अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया था।
The Kerala Story: जमीयत उलेमा ए हिंद फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार
सुशांत ने 2020 में दुनिया को कहा अलविदा
हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया, साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी मातम छा गया। एक्टर को तमाम बड़ी हस्तियों समेत फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।