{"_id":"5cb63c44bdec2214516f6408","slug":"women-arrested-who-is-involving-in-chain-santching-with-his-partner-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बंटी-बबली गिरफ्तार, फिल्म देखकर बन गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बंटी-बबली गिरफ्तार, फिल्म देखकर बन गए चोर
Wed, 17 Apr 2019 02:04 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
delhi police
बंटी और बबली की जोड़ी सड़कों पर बाइक से फर्राटा भरते हुए झपटमारी को अंजाम देती थी, लेकिन सोमवार शाम को वह भीड़ के हत्थे चढ़ गए। बंटी तो बाइक समेत मौके से फरार हो गया, लेकिन बबली लोगों के हत्थे चढ़ गई। पकड़ी गई बबली की पहचान वैशाली, बिहार निवासी रेशमा परवीन (21) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी युवती के पास से महिला से झपटा गया उसका पेंडेंट बरामद कर लिया, जबकि चेन लेकर बंटी यानी मोहम्मद नामक युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नंद नगरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों ने जीटीबी एंक्लेव स्थित पेट्रोल पंप के पास झपटमारी की थी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले में बढ़ती झपटमारी की वारदात पर लगाम लगाने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई थी। इसी कड़ी में सोमवार शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक झपटमार महिला को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया है।