फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC aspirant treated for WWII-era condition at private hospital in Delhi

Delhi: यूपीएससी अभ्यर्थी को हुई द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वाली बीमारी, अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 08 Aug 2024 07:42 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:42 AM IST
सार

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ने बताया कि पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों में पाइलोनिडल साइनस नामक बीमारी मिली थी। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय एक अभ्यर्थी में यह बीमारी पाई गई है।

विज्ञापन
UPSC aspirant treated for WWII-era condition at private hospital in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

एक यूपीएससी अभ्यर्थी में पाइलोनिडल साइनस नामक बीमारी पाई गई है। बताया जा रहा है कि पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों में यह बीमारी पाई गई थी। 21 वर्षीय अभयर्थी को इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पायलोनिडल साइनस - एक दर्दनाक स्थिति जिसमें त्वचा के नीचे एक गुहा में टूटे हुए बालों के संग्रह के कारण टेलबोन के पास बार-बार मवाद बनने की समस्या पैदा हो जाती है। जिसे जीपर्स बॉटम भी कहा जाता है। सर गंगा राम अस्पताल ने बताया कि पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों में यह बीमारी मिली थी।
विज्ञापन


लेप्रोस्कोपिक और लेजर सर्जरी विभाग के तरुण मित्तल ने कहा कि यह स्थिति संभवतः इसलिए विकसित हुई क्योंकि छात्र लाइब्रेरी की कुर्सियों पर घंटों बैठकर पढ़ाई करता था। आखिरकार, उसे अपने नितंब की दरार में दर्दनाक सूजन का अनुभव होने लगा। छात्र की सर्जरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी करने वाले मित्तल ने कहा, 'छात्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने छात्र के लिए एक आदर्श समाधान के रूप में ईपीएसआईटी (एंडोस्कोपिक पिलोनिडल साइनस ट्रैक्ट एब्लेशन सर्जरी) को चुना ताकि वह जल्दी से ठीक हो सके और अपनी पढ़ाई पर वापस लौट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed