फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two shooters of terrorist Arshdeep arrested by Delhi Police in extortion case

Delhi: कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप के दो शूटर गिरफ्तार, रंगदारी नहीं देने पर करने वाले थे व्यापारी की हत्या

Thu, 13 Oct 2022 11:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 13 Oct 2022 11:10 PM IST
सार

इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद की टीम ने यहां घेराबंदी कर पंजाब से दिल्ली आए दोनों शूटर गांव लखनपाल, जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी रविंद्र सिंह उर्फ अब्बी और गांव अबुल खैर जेल रोड जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी नवदीप सिंह उर्फ नावी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two shooters of terrorist Arshdeep arrested by Delhi Police in extortion case
शूटरों के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप उर्फ डल्ला के दो शूटरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पांच करोड़ की रंगदारी देने से मना करने पर अर्शदीप ने फिरोजपुर, पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर तरनजोत सिंह उर्फ तन्ना के जरिए शूटर रविंद्र सिंह उर्फ अब्बी और नवदीप सिंह उर्फ नावी को व्यवसायी की हत्या करने दिल्ली भेजा था। दोनों शूटर भटिंडा, पंजाब के व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने के मामले में वांछित हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद को कुछ माह से सूचना मिल रही थी कि कनाडा व यूके में बैठे आतंकी अर्शदीप उर्फ डल्ला फिरोजपुर जेल (पंजाब) में बंद तरनजोत सिंह उर्फ तन्ना समेत अन्य गैंगस्टर के जरिए दिल्ली शूटर भेज रहे हैं। हैंडलर तरनजोत सिंह दिल्ली में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने वाला है। तरनजोत को आगे निर्देश अर्शदीप डल्ला देता है।
विज्ञापन


एसीपी संजय दत्त व जयप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद की टीम इस सूचना पर काम कर रही थी। सितंबर में फिर सूचना मिली कि तरनजोत ने दो शूटरों को दिल्ली भेजा और वह मुकरबा चौक फ्लाईओवर के पास तन्ना के जानकार से मिलने आएंगे। इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद की टीम ने यहां घेराबंदी कर पंजाब से दिल्ली आए दोनों शूटर गांव लखनपाल, जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी रविंद्र सिंह उर्फ अब्बी (21) और गांव अबुल खैर जेल रोड जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी नवदीप सिंह उर्फ नावी (26) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और नौ कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है रविंद्र
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविंद्र अपने एक संपर्क के जरिए जेल में बंद तरनजोत के संपर्क में आया। उसने पैसे का लालच देकर मध्य प्रदेश से हथियार मंगवाना शुरू कर दिया। वह मध्य प्रदेश से हथियार लाकर तरनजोत के संपर्कों को सप्लाई करने लगा। बीते साल अगस्त में ये हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ और नवंबर तक जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद ये पंजाब में तन्ना के जरिए अमनदीप उर्फ मंत्री के संपर्क में आया। अमनदीप त्रिवेणी द्वार, पाठनकोठ कैंट में ग्रेनेड ब्लास्ट में गिरफ्तार हो गया। बाद में रविंद्र भी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो गया। जेल से बाहर आने के बाद ये तन्ना के जरिए नवदीप सिंह के संपर्क में आया।

तरनजोत के कहने पर भटिंडा में व्यवसायी के घर पर फायरिंग की थी
स्नातक करने के बाद नवदीप सिंह दुबई चला गया। वहां नौ महीने गार्ड की नौकरी करने के बाद पंजाब आ गया। वह एक जानकार बबल प्रीत सिंह के जरिए इस साल फरवरी में तन्ना के संपर्क में आया। नवदीप ने बताया कि भटिंडा में व्यवसायी अंकित गोयल के घर पर फायरिंग करने के लिए तन्ना ने बोला था। इन्होंने भटिंडा पहुंचकर तन्ना के खास जसविंदर सिंह उर्फ घोडा से मुलाकात की। इसके बाद जसविंदर के साथ मिलकर रामा मंडी, भटिंडा, पंजाब में व्यवसायी के घर पर फायरिंग की थी। फायरिंग करने के लिए दोनों को ढाई लाख रुपये देने का वायदा किया गया था। तन्ना ने व्यवसायी की हत्या करने के दोनों को दिल्ली भेजा था।

तरनजोत को दिल्ली पुलिस रिमांड पर लाएगी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर जेल में बंद तरनजोत कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप उर्फ डल्ला के संपर्क में है। वह अर्शदीप के कहने पर रंगदारी वसूलने व आतंकी वारदात करवा रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस तरनजोत को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाएगी। अर्शदीप खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का खास सहयोगी है। अर्शदीप ने दिल्ली के व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। व्यवसायी ने पांच करोड़ की रंगदारी देने से मना कर दिया था और दिल्ली पुलिस में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज करवा दिया था। तन्ना केटीएफ के आतंकी हरदीप निज्जर से भी संपर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed