फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two days k nine seminar held in nsg and trained dogs will find terror marks

प्रशिक्षित कुत्ते ढूंढेेंगे आतंक के निशान, एनएसजी में दो दिवसीय के-9 सेमीनार का आयोजन

Fri, 08 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 08 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
two days k nine seminar held in nsg and trained dogs will find terror marks
आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए ट्रेन किए जा रहे है कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

देश में बढ़ती आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए कुत्तों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए एनएसजी मानेसर में जवानों के लिए दो दिवसीय के-9 सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जवानों को प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इस दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने किया।

विज्ञापन


एनएसजी महानिदेशक सुधीर प्रताप सिंह ने कहा कि चुनौतियों से निपटने में प्रशिक्षित कुत्तों की टीम पूरा सहयोग दे रही है। लेफ्टिनेंट जनरल एजे सिंह ने कहा कि आतंकवाद देश की ही नहीं, अपितु विश्व की भी एक बड़ी समस्या है। एनएसजी को अत्याधुनिक हथियार देने के साथ इसके हब भी देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए मौके पर जवानों को तत्काल भेजा जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेरठ में एनएसजी का अपना वेटनरी प्रशिक्षण केंद्र है। यहां कुत्तों को न केवल ट्रेंड किया जाता है, बल्कि अपनी सेवाओं को पूरा करने के बाद उन्हें सम्मान के साथ रिटायरमेंट देने के लिए रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फ्रांस से आए प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षित कुत्तों के करतब दिखाए। इस दौरान उन्होंने दिखाया कि एक कुत्ते को कैमरों से लैस गॉगल्स पहनाया गया और उसके कान में वायरलेस से जुड़ा हेडफोन लगाया गया। कुत्ते को वायरलैस के जरिए कमांड दी जा रही थी। कुत्ता जहां भी जा रहा था, उसकी स्क्रीन पर दूर बैठे ही जानकारी ली जा रही थी। इसके अलावा एक अन्य कुत्ते से लेजर के जरिए सर्च ऑपरेशन कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed