{"_id":"5c8bd9c5bdec22140f07573a","slug":"two-arrested-for-looting-car-for-smuggling-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी के लिए कार लूटते थे मामा-भांजा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी के लिए कार लूटते थे मामा-भांजा, गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2019 10:28 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
hand cuff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली की पालम थाना पुलिस ने शराब की तस्करी के लिए कार लूटने मामा-भांजा की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक इनोवा कार बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली कैंट और पालम में कार लूट के दो मामले को सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत हरियाणा निवासी कुलदीप(37) और पालम निवासी बंसी(19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि गत दो जनवरी को पालम इलाके में हथियार के बल पर बदमाशों ने एक कार की लूट की थी। इसके बाद दिल्ली कैंट इलाके से भी हथियार के बल पर एक इनोवा को लूट लिया था। पुलिस ने एक टीम गठित कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबीर की जानकारी के आधार पर दोनों मामा-भांजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों शराब तस्करी के लिए कार की लूट करते थे। वह हरियाणा से बिहार के लिए शराब की तस्करी करते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।