'तुझे कहीं का न छोडूंगी': फाइनेंसर ने ट्रेन के आगे दी जान... महिला थी वजह; भाई बोला- बार-बार करती थी ये डिमांड
आरोपी महिला सेक्टर 56 ए में अपने परिवार के साथ रहती है। मृतक महिला के संपर्क में कैसे आया, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर हनीट्रैप के शिकार एक फाइनेंसर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक फाइनेंसर की पहचान सेक्टर 55 निवासी संपन्न कुमार (45) के रूप में हुई है। मृतक के फौजी भाई की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी महिला नीतू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी महिला सेक्टर 56 ए में अपने परिवार के साथ रहती है। मृतक महिला के संपर्क में कैसे आया, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। मृतक के भाई पवन कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। 10 मार्च को छोटे भाई संपन्न कुमार से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान वह काफी परेशान लग रहा था।
पूछने पर उसने बताया था कि नीतू नाम की महिला बार-बार परेशान कर रही है और ब्लैकमेल करती है और बार-बार पैसे मांगती है। छोटे भाई ने बताया था कि वह महिला को पहले काफी पैसे और जेवरात दे चुका है। फिर भी मुझे काफी परेशान करती है। उसने संपन्न कुमार को धमकी दी थी कि तुझे मैं कहीं का नहीं छोडूंगी। इसी से परेशान होकर भाई संपन्न ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
ये भी पढ़ें- Nikay Chunav Result: जीत से भाजपामय फरीदाबाद, मेयर समेत 39 वार्डों में जीते प्रत्याशी; ये रिकॉर्ड बनने का दावा
मंगलवार सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर पलवल की ओर प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर एक युवक के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना मिली थी। इस दौरान वहां पहुंचने पर मौके पर संपन्न का शव मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के जेब से एक मोबाइल फोन मिला। फोन पर घर वालों की कॉल आ रही थी इसी से उसकी पहचान हो सकी।
उन्होंने बताया कि मृतक अपने घर से कार लेकर आया था और कार स्टेशन के बाहर खड़ी कर स्टेशन पर आया था। घटना के बाद परिजनों को सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलाया गया शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल की जांच की जा रही है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- Holi 2025: फरीदाबाद में मुस्लिमों ने दिखाया बड़ा दिल, होली पर जुमे की नमाज का बदला वक्त, जानें नई टाइमिंग