फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Friday prayers will be offered at 2:15 pm on Holi In Faridabad

Holi 2025: फरीदाबाद में मुस्लिमों ने दिखाया बड़ा दिल, होली पर जुमे की नमाज का बदला वक्त, जानें नई टाइमिंग

Wed, 12 Mar 2025 05:07 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

Holi 2025: मौलाना जमालुद्दीन ने जामा मस्जिद ऊंचा गांव में नमाज अदा करने वाले सभी मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की अपने घरों से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे निकले। जिससे 2:15 अपनी नमाज अदा कर सके।

विज्ञापन
Friday prayers will be offered at 2:15 pm on Holi In Faridabad
होली व जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का त्योहार 14 मार्च शुक्रवार को होने के चलते विशेष समुदाय के लोगों ने जुमा की दोपहर की नमाज का समय में फेरबदल कर पौना घंटा देरी की पढ़ी जाएगी। जिससे हिंदू धर्म के लोग धूमधाम से होली का त्योहार मना सकें। जिसके चलते दोनों समुदाय के लोग अपने अपने त्योहार को धूमधाम से मना पाएंगे।

विज्ञापन


होली पर बदला नमाज का समय
ऊंचा गांव में दोनों समाज के लोगों ने अमन भाईचारा सद्भाव को देखते हुए शुक्रवार को जामा मस्जिद ऊंचा गांव की नमाज का समय 1:30 बजे से बढ़ाकर 2:15 बजे करने का फैसला किया है। बैठक चौधरी प्रेम सिंह अधाना की अध्यक्षता में हुई। संचालन डॉ. श्यामबीर ने किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: पुलिस की पूरी तैयारी, 100 टीमें करेंगी गश्त; 50 नाकों पर होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मस्जिद कमेटी के प्रधान शेरखान मलिक, बाबू खान सिद्दीकी, साहिल खान, यासीन मलिक, विनोद अधाना, नरसिंह अधाना, सतीश अधाना, शौकीन टेलर, मुहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे। मौलाना जमालुद्दीन ने जामा मस्जिद ऊंचा गांव में नमाज अदा करने वाले सभी मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की अपने घरों से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे निकले। जिससे 2:15 अपनी नमाज अदा कर सके।


 हिन्दू भाइयों से अपील
वहीं चौधरी प्रेम सिंह अधाना ने हिन्दू भाइयों से अपील कि ऊंचा गांव के भाई चारा को बनाए रखे और मुस्लिम समाज का सम्मान करते हुए होली दोपहर के एक बजे तक खुलकर बंद कर दे। ताकि दोनों समाज के लोग अपने-अपने त्योहार को धूमधाम से मना सकें। सतीश अधाना ने नोजवानों से अपील की होली का रंग खूब खेले मगर मुस्लिम समाज का सम्मान करते हुए रमजान का पवित्र जुमा पढ़ने में किसी तरह की बाधा ना हो।

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद निकाय चुनाव रिजल्ट: 316000 मतों से जीतीं BJP मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी, कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

मदरसा हिदायत-तुल इस्लाम मोहम्मदिया लक्कड़पुर के मौलाना अब्दुल सत्तार रब्बानी ने बताया कि उनकी ओर से भी पिछले कई दिनों से घोषणा की जा रही है कि शुक्रवार को जुमा की नमाज दोपहर को डेढ़ बजे की बजाए सवा दो बजे की जाएगी। जिसके चलते विशेष समुदाय के लोग दोपहर को दो बजे के बाद अपने घर से नमाज अदा करने के लिए निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed