फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tijara Naka Road police are playing on the name of security

तिजारा रोड पुलिस नाका पर सुरक्षा के नाम पर हो रहा खिलवाड़

Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tijara Naka Road police are playing on the name of security
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
तिजारा रोड पर स्थित पुलिस नाका पर सुरक्षा के नाम पर केवल एक ही होमगार्ड़ तैनात किया हुआ है। यहां पर आने वाले बदमाशों को रोकने व पकड़ने के लिए इस नाका पर पर्याप्त साधन एवं संसाधन भी नहीं है। 
विज्ञापन


झिर नाके पर ही सबसे ज्यादा गौतस्करी, लूटपाट की वारदात होती हैं। इस नाके पर पर्याप्त पुलिसबल तैनात न होने से किसी अप्रिय घटना के घटित होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन


बता दें कि तिजारा रोड़ पर अरावली की वादियों में प्राचीन एवं पाड़वकालीन शिवमंदिर है। शिवमंदिर पर प्रतिदिन काफी महिलाएं एवं पुरुष पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आला घाटी के पास नाहरखोल की मस्जिद है इस मस्जिद पर काफी मुस्लिम भाई जाते हैं।  जैन समुदाय के तिजारा स्थित प्रशिद्ध जैन मंदिर पर भी पूजा करने के लिए जैन बंधू इसी रोड़ से तिजारा जाते हैं। 

विशेष बात तो यह है कि मेवात जिला पुलिस ने झिर रोड पर पुलिस नाका लगाया हुआ है। यहां सिर्फ एक होमगार्ड तैनात है। डयूटी पर देखा जाता है। और वह भी बजाए वाहनों की चैकिंग करने के आराम फर्माते हुए दिखाई देते हैं। 

झिर रोड से ही गौतस्कर गायों की तस्करी करते हैं। जबकि यदि पुलिस का रिकार्ड़ देखे तों पुलिस के जवानों ने कई बदमाशों को झिर रोड से चोरी की बाइक या फिर अवैध हथियारों के साथ दबोचा है। 

ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिरकार मेवात पुलिस इस झिर नाके को हल्के में लेकर सिर्फ  एक होमगार्ड को यहां तैनात कर सुरक्षा की इतिश्री कर रही है। इस होमगार्ड के पास अपनी सुरक्षा करने के नाम पर केवल मोबाईल  और लाठी है।


 यदि मोबाइल के नैटवर्क छोड़ जाएं तो यह होमगार्ड सूचना देने में भी पूरी तरह से असहाय हो जाता है। झिर नाके पर दिन में किसी भी वाहन की चेकिंग नहीं की जाती है। जिससे कोई भी बदमाश राजस्थान से हरियाणा में और हरियाणा से राजस्थान में आसानी से प्रवेश कर जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed