फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   terrorist attack on CRPF Group Center on night of 31 December 2007

सीआरपीएफ आतंकी हमला: नए साल के जश्न में डूबा था देश, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा रामपुर

Sat, 02 Nov 2019 09:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Nov 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack on CRPF Group Center on night of 31 December 2007
सीआरपीएफ आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार दिया है और दो को बरी कर दिया है। कोर्ट इस मामले में सजा का एलान आज करेगी। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था। 31 दिसंबर 2007 की रात जब पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, रामपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। पहले तो लोगों ने समझा कि नए साल के स्वागत में पटाखे चलाए जा रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि यह तो आतंकी हमला था। जब तक सीआरपीएफ के जवान जवाबी कार्रवाई करते उनके सात साथी शहीद हो चुके थे। रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा एक रिक्शा चालक भी अपनी जान गंवा चुका था। 
विज्ञापन

terrorist attack on CRPF Group Center on night of 31 December 2007
मोहम्मद शरीफ को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले का अलर्ट पहले से था। खुफिया एजेंसियों ने इसकी जानकारी दे रखी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आतंकियों ने पूरी तैयारी के साथ 31 दिसंबर की रात आतंकी हमला कर दिया। आतंकियों की योजना सीआरपीएफ के आयुद्ध भंडार तक पहुंचने की थी, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों की जवाबी कार्रवाई की वजह से उनको पीछे हटना पड़ा और वह भाग खड़े हुए। आतंकी हमले की खबर मिलते ही दिल्ली से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

terrorist attack on CRPF Group Center on night of 31 December 2007
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के आला अधिकारी मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से रामपुर पहुंच गए। इस मामले को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली में एक जनवरी को दरोगा ओम प्रकाश शर्मा की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 332, 302, 3/5 पीडीपीपी एक्ट और तीन विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया था। मामले की जांच एटीएस और पुलिस को सौंपी गई। एटीएस ने इस मामले में इमरान शहजाद, मोहम्मद फारूख, सबाउद्दीन, मोहम्मद शरीफ, जंग बहादुर खान, मो. कौसर और गुलाब खां को गिरफ्तार किया। फहीम अंसारी का नाम इस मुकदमे में बाद में शामिल किया गया। 
विज्ञापन

terrorist attack on CRPF Group Center on night of 31 December 2007
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिला कारागरार ने आरोपियों को रखने के कर दिया था इंकार 
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के आरोपियों को जब गिरफ्तार किया गया तो जिला कारागार के अधिकारियों ने उनको यहां से रखने से साफ मना कर दिया था। उनका कहना था कि जिला कारागार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। ऐसे में इन आतंकियों को यहां रखना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। इसके बाद आरोपियों को बरेली और लखनऊ की जेल में रखा गया। आरोपियों को हर पेशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली और लखनऊ से यहां लाया जाता था। 
 

terrorist attack on CRPF Group Center on night of 31 December 2007
crpf camp in rampur - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे को वापस लेने की भी हुई थी कोशिश 
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हुए आतंकी हमले के मुकदमे को वापस लेने की कोशिश भी हुई थी। पिछली सपा सरकार में गृह विभाग की ओर से डीएम-एसपी को पत्र भेजकर यह पूछा गया था कि क्या इस मुकदमे को वापस लिया जा सकता है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया था, जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था और कड़ी टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद प्रदेश सरकार बैकफुट पर आ गई थी और मुकदमे को वापस लेने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed