फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teen stabbed to death, police suspect rivalry

Delhi : दूध लेने निकले किशोर की चाकू घोंप कर हत्या, वारदात में कई लड़के शामिल; पुलिस ने जताई रंजिश की आशंका

Fri, 18 Apr 2025 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 01:32 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त कुणाल (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।

विज्ञापन
Teen stabbed to death, police suspect rivalry
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सीलमपुर में बृहस्पतिवार शाम बदमाशों ने नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कुणाल (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस कुणाल के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि कुणाल न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक में रहता था। परिवार में पिता राजवीर, मां परवीन, तीन भाई व एक बहन है। पिता ऑटो चालक है। कुणाल एक दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: अपने ही होटल में पंखे से लटका मिला संचालक का शव, रजिस्टर में मिलीं तीन एंट्री, जांच में ये आया सामने
बृहस्पतिवार शाम को कुणाल घर से दूध लेने के लिए निकला था। इस बीच जे ब्लॉक चौक पर चार-पांच लड़कों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। वारदात का पता चलते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed