फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Dead body of the operator found hanging from the fan in his own hotel, three entries found in register

Shamli: अपने ही होटल में पंखे से लटका मिला संचालक का शव, रजिस्टर में मिलीं तीन एंट्री, जांच में ये आया सामने

Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
सार

विश्वेंद्र राठी बागपत का रहने वाला था और कांधला में होटल चलाता था। परिजन कॉल कर रहे थे, लेकिन वह रिसीव नहीं कर रहा था। होटल आकर देखा तो घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Dead body of the operator found hanging from the fan in his own hotel, three entries found in register
विश्वेंद्र राठी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर होटल संचालक विश्वेंद्र राठी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से रस्सी के सहारे कमरे में लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसने आत्महत्या की या हत्या की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों की तरफ से तहरीर दी जानी बाकी है।
विज्ञापन

 

Shamli: Dead body of the operator found hanging from the fan in his own hotel, three entries found in register
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जनपद बागपत के थाना दोघट के गांव टीकरी निवासी विश्वेंद्र राठी पुत्र वीर सिंह, गांव मलकपुर निवासी वैसर से नानूपुरी गेट के निकट होटल किराए पर लेकर दो साल से चला रहा था। उसके भाई साहब सिंह ने बताया कि विश्वेंद्र रोज की तरह सुबह होटल पर आया था। दोपहर के समय उसका मोबाइल फोन बंद आया। काफी देर तक परिजन फोन पर संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो परिजन होटल पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Dead body of the operator found hanging from the fan in his own hotel, three entries found in register
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
होटल खुला मिला, लेकिन वहां किसी के न मिलने पर पिता वीर सिंह व भाई साहब सिंह और अन्य परिजन होटल के ऊपरी मंजिल पर कमरे में पहुंचे। वहां पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर विश्वेंद्र का शव लटका मिला।
 
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल को सील करते हुए अंदर किसी को आने जाने नहीं दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस होटल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

होटल के रजिस्टर में मिली तीन एंट्री
पुलिस ने होटल के रजिस्ट्ररों की जांच की तो उसमें ग्राहकों की तीन एंट्री मिली। एक एंट्री सुबह 10 बजे, एक 11 बजे और एक एंट्री दोपहर साढ़े 12 बजे की है। इसके बाद कोई भी एंट्री दर्ज नहीं पाई गई। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार विश्वेंद्र तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि विश्वेंद्र का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed