फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूरनगर हत्याकांडः बच्चों के सामने ड्रग्स तस्करों ने पिता को मारी गोली, रो-रोकर मासूमों का बुरा हाल

Tue, 02 Oct 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
taimoor nagar murder of man by drug peddlers, victim was a painter see photos
rupesh murder - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी के तैमूर नगर इलाके में रविवार रात ड्रग्स माफिया की गोली से घायल रूपेश बिसोया (31) की अस्पताल में मौत हो गई। रूपेश लगातार नशीले पदार्थ के तस्करों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहा था। वारदात के समय रविवार रात वह घर के सामने अपने बच्चों के साथ खेल रहा था। मासूूम बच्चों के सामनेे ही उनके पिता को गोलियों से छलनी कर दिया गया। बच्चे पिता की हालत देख रोते ही रह गए। पढ़ें क्या है पूरा मामला...

taimoor nagar murder of man by drug peddlers, victim was a painter see photos
rupesh murder - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के सामने मारी गोली रूपेश के 11 वर्षीय बेटा आदित्य व 9 साल की बेटी आदिती पिता के साथ घर के सामने खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज में मासूम बदमाशों के पीछे भागता हुआ दिख रहा है। लेकिन पहले से होंडा सिटी कार में इंतजार कर रहा शख्स दोनों को बिठाकर भाग जाता है। बच्चों की चीख पुकार सुनकर रूपेश की पत्नी मोनिका भी वहां आ गई। बच्चे मां से बार-बार अपने पिता के बारे में पूछे जा रहे थे। 27 अक्तूबर को रूपेश का जन्मदिन था। उसके पिता रतन बिसोया की छह माह पहले ही बीमारी से मौत हुई है।

taimoor nagar murder of man by drug peddlers, victim was a painter see photos
rupesh murder - फोटो : अमर उजाला

चला गया बेहतरीन कलाकार... रूपेश की मौत से तैमूर नगर में मातम का माहौल है। रूपेश के बचपन के दोस्त महेश ने बताया कि रूपेश को पेंटिंग का शौक था। प्रॉपर्टी का किराया आने के बाद भी वह शकुन आर्ट्स के नाम से फाइन आर्ट्स का दुकान चलाता था। उसकी बनाई कई पेंटिंग रूपेश के घर में लगी हुई है। एक अन्य दोस्त मनोज कुमार ने बताया रूपेश हर समय दोस्तों के साथ खड़ा रहता था। कभी किसी को कुछ जरूरत होती थी तो वह हमेशा दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
taimoor nagar murder of man by drug peddlers, victim was a painter see photos
rupesh murder - फोटो : अमर उजाला

ड्रग्स माफिया ने की वारदात पुलिस सूत्रों के मुताबिक तैमूर नगर की 1000 झग्गियों में करीब 20 सालों से बंग्लादेशी रहते हैं। सभी नशे का धंधा करते हैं। इनमें बाबू, टेढ़ा बिलाल, माया और फारुख प्रमुख है। रविवार रात को फारुख के पास बाबू व टेढ़ा बिलाल मौजूद थे। तभी दीपक नामक युवक ड्रग्स लेने पहुंचा जहां उसका बाबू व बिलाल से झगड़ा हो गया। उसने चाकू से बाबू की गर्दन पर वार कर दिया। बाबू को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद दो अन्य युवक फारुख के पास ड्रग्स लेने पहुंचे। आरोपियों ने बिलाल की पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर दोनों आरोपी हवाई फायरिंग कर बाहर भाग गए। उसी दौरान रास्ते में दोनों को रूपेश दिख गया।

विज्ञापन
taimoor nagar murder of man by drug peddlers, victim was a painter see photos
rupesh murder - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात रूपेश के घर से अगले मकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 8.46 बजे रूपेश घर के सामने बच्चों के साथ खेल रहा है। इसी दौरान दो युवक पिस्टल लहराते हुए आते हैं। आरोपी वहां से गुजर रहे लोगों को धक्का देकर डरा रहे हैं। इसी दौरान जैसे ही वह रूपेश के पास पहुंचते हैं वह वह कुछ कहता हुआ दिख रहा है। इसपर पीछे खड़ा दूसरा बदमाश नजदीक से रूपेश के सीने पर गोली मार देता है। फिर आरोपी हाेंडा सिटी से भाग जाते हैं। वारदात के बाद बच्चे उसे देखकर रोते हुए दिख रहे हैं। वहीं, रूपेश जमीन पर गिरता चला जा रहा है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने वारदात में शामिल होंडा सिटी लाजपत नगर से बरामद हो गई है, जो चोरी की बताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed