फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Supernova' will be the name of Kalindi Kunj Metro station

‘सुपरनोवा’ के नाम पर होगा कालिंदीकुंज मेट्रो स्टेशन

Tue, 19 Apr 2016 05:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Apr 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
'Supernova' will be the name of  Kalindi Kunj Metro station
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

बॉटेनिक गार्डन से लेकर कालिंदी कुंज मेट्रो प्रोजेक्ट इसी साल पूरा होने वाला है। कालिंदी कुंज पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन के लिए बिल्डर सुपरटेक की तरफ से डीएमआरसी को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


अगर मंजूरी मिल जाती है तो सेक्टर- 94 स्थित ओखला के पास बने मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सुपरनोवा कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन’ होगा। सुपरनोवा की तरफ से इस मेट्रो स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रंग-रोगन करवाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


सुपरनोवा प्रोजेक्ट के एमडी आरके अरोड़ा ने बताया कि ओखला के पास निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन को सुपरनोवा कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन का नाम देने के लिए डीएमआरसी को प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन की खूबसूरती देखने लायक होगी

'Supernova' will be the name of  Kalindi Kunj Metro station

अगर डीएमआरसी प्रस्ताव को मंजूर कर लेता है तो स्टेशन की खूबसूरती देखने लायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पास हो जाने की सूरत में स्टेशन से सीधे सुपरनोवा के लिए एक अलग से रास्ता भी बनाया जाएगा।

यह इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा 80 मंजिल की है। वहां पर मॉल, स्टूडियो, फ्लैट समेत सभी सुविधाएं हैं।

बता दें कि सुपरनोवा ने सेक्टर-18 और वेव सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर इस मेट्रो स्टेशन को लीज पर लेने का प्रस्ताव डीएमआरसी को दिया है। वेव कंपनी ने सेक्टर-18 और सिटी सेंटर को लीज पर लिया है। इसलिए इन दोनों मेट्रो स्टेशन के रंग अन्य मेट्रो स्टेशन की तुलना में अलग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed