खेलते-खेलते झगड़ने लगे बच्चे, बीच-बचाव करने गया छात्र तो घोंप दिया चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के शकरपुर इलाके में खेल-खेल में छात्रों के बीच हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त आकाश (17) के रूप में हुई है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग छात्र को दबोच लिया है। बाकी कुछ अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव परिवार को सौंप दिया है। शकरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, आकाश परिवार के साथ ऊंचे पीर, मंडावली में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र सिंह, मां मधुबाला व बड़ी बहन सुषमा व अन्य सदस्य हैं। आकाश शकरपुर स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था।
शुक्रवार को किसी वजह से वह स्कूल नहीं गया। लेकिन दोपहर को खाना खाकर वह स्कूल की ओर निकल गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम के समय उसके दोस्त स्कूल के पास ही एक मैदान में बॉल से मारने का खेल खेलने लगे।
आकाश एक ओर खड़ा होकर दोस्तों को देखता रहा। इसी बीच दोस्तों का आपस में झगड़ा हो गया। आकाश तुरंत बीच-बचाव कराने लगा। इसी बीच एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकालकर आकाश के सीने पर हमला कर दिया।
वारदात में आकाश बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृृृृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग किशोर को दबोचकर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया है।