{"_id":"57b736fd4f1c1b363c6eb6de","slug":"sp-chief-got-angry-to-know-about-problems-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का हाल जानकर बोले मुलायम जो गलत है उसे ठीक करने में क्या है दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का हाल जानकर बोले मुलायम जो गलत है उसे ठीक करने में क्या है दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर नोएडा के राजनीतिक हालातों की जानकारी ली। उन्होंने शीघ्र ही बदलाव के संकेत दिए हैं। सपा नेता ने नोएडा की कई समस्याएं के लिए उन्हें ज्ञापन भी सौंपे।
विज्ञापन
सुबह जब नेताजी दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने नोएडा के हालातों की जानकारी के लिए सपा प्रत्याशी अशोक चौहान को बुलाया। सपा मुखिया ने सबसे पहले यही पूछा कि नोएडा में कौन से ऐसे काम हैं जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
अशोक ने सर्किल रेट घटाने से संबंधित ज्ञापन सौंपा और कहा कि नोएडा में प्रॉपर्टी में छायी मंदी के कारण लोग परेशान हैं। सर्किल रेट घटना चाहिए। कई सालों से किसानों को प्लॉट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने किसानों की जमीन ले ली और किसान भटक रहे हैं। इस पर मुलायम ने प्राधिकरण अधिकारियों के प्रति भी नाराजगी दिखाई। तीसरी मुद्दे में फर्जी वोटर लिस्ट के मामले में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नोएडा में करीब 65 हजार फर्जी वोटर बने हुए हैं।
इसके लिए उन्हें प्रमाण के तौर पर सेक्टर-26 के एक मकान में 163 वोट बने होने की सूची सौंपीं। नेताजी ने साफ कहा कि जिला प्रशासन क्या कर रहा है। जो गलत है उसे ठीक करने में क्या दिक्कत है।
चौथा ज्ञापन देकर नेताजी को बताया गया कि नोएडा में आयकर विभाग किसानों और व्यापारियों को परेशान कर रहा है। पिछले दिनों 95 हजार नोटिस थमा दिए गए और 70 हजार नोटिस और देने की तैयारी है।
किसानों के घरों का सर्वे करके नोटिस में कहा गया है कि मकान में कमरे बनाए गए हैं। उनसे किसानों को आय हो रही है। इस पर नेताजी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेंगे।
स्कूली की मनमानी, अपराधों पर लगाम समेत कई मुद्दों पर भी बात हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार ने ढेरों विकास कार्य किए हैं। उनके बारे में लोगों को बताएं। जो अधिकारी गड़बड़ी कर रहा हो, उसकी भी जानकारी दें।