{"_id":"5d5b02548ebc3e89c9015d63","slug":"software-engineer-killed-himself-by-hanging-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी फांसी लगाकर जान, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी करती थी शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी फांसी लगाकर जान, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी करती थी शक
Tue, 20 Aug 2019 01:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर सनित कुमार
- फोटो : Amar Ujala
न्यू अशोक नगर इलाके में विप्रो कंपनी के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त सनित कुमार (34) के रूप में हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें सनित ने लिखा है कि उसकी पत्नी ऑफिस की एक महिला सहकर्मी से दोस्ती की वजह से उस पर शक करती है। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाने की बात की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। सनित के पिता ने बहू व बेटे की सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती कर पांच साल तक किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पीड़िता को पीटा
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से डुमरी, नालंदा (बिहार) का रहने वाला सनित कुमार पासवान अपनी पत्नी ज्योति कुमारी व बेटे चीकू के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता अनिल पासवान, मां गीता, दो भाई व एक बहन है। पिता बिहार पुलिस में एएसआई हैं, जबकि सनित 2017 से नोएडा स्थित विप्रो कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।
पिता अनिल ने बताया कि 2014 में शादी के बाद से सनित की पत्नी व सास उसे परेशान कर रहे थे। पिछले करीब तीन साल से उसका जीना तक मुहाल कर रखा था। रविवार देर रात को सनित ने घर में फांसी लगा ली। नोट में सनित ने पत्नी की वजह से फांसी लगाने के अलावा अपने माता-पिता व भाई बहन से माफी भी मांगी है।