{"_id":"5d5b00bd8ebc3e897266cabf","slug":"become-friend-on-facebook-and-molested-for-five-years-in-geeta-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर पांच साल तक किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पीड़िता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर पांच साल तक किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पीड़िता को पीटा
Tue, 20 Aug 2019 01:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कॉलोनी में 17 साल की किशोरी की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की बात की, तो युवक शादी का झांसा देने लगा। दुष्कर्म का सिलसिला पांच साल चला। एक बार पीड़िता गर्भवती भी हुई, तो युवक ने गर्भपात करवा दिया। शुक्रवार को शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पीड़िता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मामले की शिकायत पुलिस से की गई। चूंकि पहली बार दुष्कर्म के समय पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः शादी की आयु समान करने की मांग पर केंद्र को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सुमन (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गीता कॉलोनी में रहती है। 2014 में उसकी फेसबुक के जरिये इलाके के ही युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो युवक ने पीड़िता को मिलने के लिए गीता कॉलोनी के एक मकान में बुलाया। वहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने शिकायत करने की बात की, तो युवक शादी की बात करने लगा। इसके बाद लगातार युवक दुष्कर्म करता रहा। 2016 में पीड़िता के परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसका रिश्ता युवक के घर भेजा, लेकिन युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इधर युवक ने कहा कि वह अपने घर वालों को मना लेगा। इस बीच 2018 में पीड़िता गर्भवती भी हुई।
दूसरी ओर युवक ने किसी दूसरी लड़की से बातचीत करना शुरू कर दिया। युवक इस लड़की से शादी की योजना बनाने लगा। इस पर पीड़िता सुमन ने शुक्रवार को युवक पर दोबारा शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवक ने सुमन से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।