फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeeper and his wife assaulted amidst dispute over vacating the shop

Delhi NCR News: दुकान खाली कराने के विवाद में दुकानदार और पत्नी से मारपीट, पड़ोसी मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। शहर थाना अंतर्गत मोती कॉलोनी में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी मां-बेटे पर दुकानदार और उसकी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुराग और उसकी मां मूर्ति देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार मोती कॉलोनी निवासी राजेश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड-23 में परचून की दुकान चलाता है। पड़ोसी अनुराग और उसकी मां मूर्ति देवी दुकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहे थे। इस संबंध में वह बृहस्पतिवार को पुलिस को शिकायत देकर लौटा था। आरोप है कि इसके बाद मूर्ति देवी ने उसकी पत्नी मोनिका अग्रवाल के साथ गाली-गलौज कर बाल खींचे। अनुराग ने राजेश के मुंह पर मुक्का मारा और गाल पर काट लिया। इसके बाद दोनों ने दंपती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल दंपती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से राजेश को नाक में चोट के कारण निजी अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट में एक चोट गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article