फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Main road in bad shape due to mud and waterlogging; villagers face commuting difficulties.

Delhi NCR News: कीचड़ व जलभराव से बदहाल मुख्य रास्ता, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
रूपनगर नाटोली के लोगों ने कहा- पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बनी रहती है फिसलने की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। गांव रूपनगर नाटोली में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को इसी कीचड़ व पानी भरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का प्रमुख रास्ता है, जो आगे फरदड़ी गांव की ओर जाता है। ऐसे में गांव के अधिकांश लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। मौके पर मिले ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर पानी जमा होने के कारण जगह-जगह कीचड़ और फिसलन हो गई है। इससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों के फिसलकर गिरने तथा चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुखिया का घर भी इसी रास्ते पर है, इसके बावजूद रास्ते से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
-----------------------
लोगों से बातचीत
--- रास्ता काफी समय से बदहाल है। रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है, लेकिन न तो मुखिया का इस ओर ध्यान जा रहा है और न ही पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।---फारूक
विज्ञापन


--- बरसात के मौसम में इस रास्ते से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। बारिश के बाद पूरा रास्ता पानी से भर जाता है और हालात काफी खराब हो जाते हैं। यह गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।---अरसद
विज्ञापन
विज्ञापन


--- स्कूली बच्चों को रास्ते से गुजरने में सबसे अधिक परेशानी होती है। रास्ते में पानी और कीचड़ जमा रहने के कारण कई बार बच्चे फिसल जाते हैं। इससे उनकी स्कूल वर्दी और जूते भी खराब हो जाते हैं।---सैफ


---रास्ते की समस्या को लेकर मुखिया की ओर से अनदेखी की जा रही है। बरसात का पानी निकालने के लिए ग्रामीणों को खुद ट्रैक्टर और पंपसेट लगाना पड़ता है। रास्ते पर न तो नाली बनी है और न ही पानी निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था है।---हारिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed