फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity poles standing right in the middle of Hathin's Ring Road (Phirni) will be removed.

Delhi NCR News: हथीन के रिंग रोड फिरनी के बीच खड़े बिजली के पोल हटाए जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
आठ लाख 68 हजार रुपये होंगे खर्च, एस्टीमेट मंजूर होने के बाद जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन।
हथीन शहर के रिंग रोड फिरनी के बीचोंबीच खड़े बिजली के पोलों को जल्द हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। बिजली निगम की ओर से पोलों को हटाने और लाइन को व्यवस्थित करने के लिए तैयार किया गया एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि हथीन सिटी फर्स्ट फीडर और कौंडल फीडर के बिजली के पोलों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ एसीएसआर कंडक्टर और केबल भी बदले जाएंगे। दोनों फीडरों की लाइनें कई स्थानों पर सड़क के ऊपर से गुजर रही हैं। इन्हें इस तरह व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों और आमजन के लिए खतरा न रहे। इस कार्य पर आठ लाख 68 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

सड़क के बीच खड़े पोल से दुर्घटना का खतरा

हथीन रिंग रोड फिरनी पर कई स्थानों पर बिजली के पोल सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय अंधेरा होने पर कई बार वाहन इन पोलों से टकराने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। सड़क के बीच पोल होने के कारण यातायात भी प्रभावित होता है। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता ने स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी और बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल हटाने की मांग की थी। इसके बाद बिजली निगम की ओर से एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने कहा कि बिजली के पोल हटने के बाद रिंग रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed