फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   INLD is BJP's 'B-team'; next time, they won't even retain two seats: Aftab Ahmed

इनेलो भाजपा की बी टीम, अगली बार दो सीटें भी नहीं बचेंगी : आफताब अहमद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में इनेलो और अभय चौटाला पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो प्रदेश में राजनीतिक रूप से समाप्त हो चुकी है और भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। आफताब अहमद ने कहा कि इनेलो की रैली में गायकों का सहारा लेने के बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। उन्होंने दावा किया कि इनेलो को पिछली बार दो सीटें भाजपा से राजनीतिक तालमेल के कारण मिलीं और अगली बार ये सीटें भी नहीं बचेंगी। विधायक ने आरोप लगाया कि इनेलो कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाना बनाने के बजाय उन क्षेत्रों में सक्रिय हो रही है, जहां भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनता के मुद्दे उठाना और सरकार की नीतियों पर सवाल करना है, जिसे कांग्रेस लगातार कर रही है। आफताब ने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल को किसान नेता बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2029 में 70 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने 2024 के चुनाव में इनेलो और भाजपा के बीच कथित राजनीतिक तालमेल का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed