फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second phase of plantation campaign begins

पौधरोपण अभियान का दूसरा चरण शुरू: 12 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य, 40 लाख लगाए गए

Tue, 17 Oct 2023 03:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Oct 2023 03:51 AM IST
सार

वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि वर्ष 2020 से 2022-23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Second phase of plantation campaign begins
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

विंटर एक्शन प्लान के तहत वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को शास्त्री पार्क स्थित गढ़ी मांडू से पौधरोपण अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की। दूसरे चरण में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली को हरा-भरा करने के लिए इस साल 40 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधारोपण का कार्य 21 विभागों की हरित एजेंसियों के द्वारा पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन


लोगों से पौधरोपण में शामिल होने की अपील
मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण अभियान में शामिल हों। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। लेकिन, सभी पौधरोपण को अपनी संस्कृति और रोजाना की जिंदगी में शामिल करेंगे, तो इस प्रदूषण की समस्या से निजात पा सकेंगे। दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ जो लड़ाई है, उसे और भी मजबूती के साथ लड़ेंगे।
विज्ञापन


77 फीसदी लक्ष्य पूरा
राय ने बताया कि वर्ष 2020 से 2022-23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राय ने बताया कि अभी तक करीब 77 फीसदी पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। इसके अलावा 50 लाख पौधे एनडीएमसी द्वारा लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में काफी इजाफा हुआ है। वर्ष 2013 में दिल्ली में हरित क्षेत्र करीब 20 फीसदी था। वहीं, सरकार के प्रयासों के कारण 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटर एक्शन प्लान में पौधरोपण अभियान शामिल
राय ने कहा कि विंटर एक्शन प्लान के बिंदुओं में शामिल पौधरोपण अभियान शामिल है। इसके तहत 9 जुलाई को आईएआरआई पूसा से शुरू हुए वन महोत्सव कार्यक्रम दिल्ली के सातों लोकसभा में मनाया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिल्लीवासियों को निशुल्क औषधीय पौधे बांटे गए, ताकि लोग अपने घरों में पौधारोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed