Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changes to routes and departure times for several trains on November 30

Delhi NCR News: आज कई ट्रेनों के मार्ग और प्रस्थान समय में रहेगा बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
एक ट्रेन का मार्ग बदला, दो के प्रस्थान समय में बदलाव, कुछ ट्रेनें रास्ते में रोकी जाएंगी, बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस का 15 स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 15733 बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस 30 नवंबर को परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इस दौरान वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ चारबाग और उन्नाव समेत 15 स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस सोमवार को रात 8:25 बजे के बजाय 10:25 बजे रवाना होगी। इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 180 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 03009 हावड़ा-आनंद विहार स्पेशल मंगलवार रात 1:55 बजे रवाना होगी। इसका प्रस्थान समय दो घंटे बढ़ाया गया है। इसे भी रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस भी 120 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, झांसी-भंडई के बीच खारी नदी पुल पर गर्डर बदलने के कारण ट्रेन संख्या 12171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एक्सप्रेस बीना-रुठियाई-सोगरिया-मथुरा मार्ग से चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा छावनी पर इसका ठहराव नहीं होगा।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 64074 नई दिल्ली-झांसी सोमवार को कोसीकलां तक चलेगी और 64073 धौलपुर-नई दिल्ली का संचालन कोसीकलां से होगा। दोनों ट्रेनों का एक-एक फेरा प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन से जानकारी लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed