‘दिल्ली में भी बेखौफ घूम रहे फर्जी गो रक्षक, पीएम का आश्वासन महज जुमला’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि अब राजधानी में भी फर्जी गो रक्षकों की गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे हैं।
इस तरह प्रधानमंत्री का फर्जी गो रक्षकों पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी जुमला साबित हो रहा है।
पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि कुछ फर्जी गो रक्षक दिल्ली में भी बेखौफ घूम रहे हैं और सड़क पर लोगों को पीट रहे हैं।
माहौल खराब करने के लिए सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
ऐसी ही वारदात को उन्होंने गत 14 सितंबर को कंझावला में अंजाम दिया। कुछ शरारती तत्व किराड़ी विधानसभा में माहौल खराब करने के लिए इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं और वहां तनाव का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि फर्जी गो रक्षकों पर कार्रवाई करने के उनके आश्वासन को सत्य साबित करने के लिए अब तक केंद्र सरकार और पुलिस ने क्या किया है।
क्या यह बात भी सिर्फ जुमला था। उन्होंने इस घटना के बारे में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पास शिकायत भी की है।