कलयुगी बाप 9 महीने से कर रहा था अपनी नाबालिग बेटी का दुष्कर्म, ऐसे आया सच सामने
पलवल के हसनपुर इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बाप बीते 9 महीने से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
ये शर्मनाक काम करते हुए उसके मन में एक बार भी खौफ का ख्याल नहीं आया। वो रोजाना अपनी पत्नी से झगड़ा करता और उसे घर से बाहर निकाल देता। फिर इसके बाद इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता।
नौ माह से अपनी ही बेटी से कर रहा था दुष्कर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुुसार, 17 वर्षीय एक पीड़ित लड़की ने अपनी मां व मौसी के साथ थाने में आकर शिकायत दी कि उसका 42 वर्षीय पिता गांजे का नशा करता है। जनवरी माह में पहली बार उसके पिता ने मां को मारपीट कर जख्मी कर घर से निकाल दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल करता था बेटी का बलात्कार
उसके बाद वह अक्सर इसी प्रकार उसकी मां को मारपीट कर घर बाहर निकालने लगा और पीड़ित के साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित ने दुखी होकर अपनी मां को यह बातें बताई।
पहले तो उसकी मां ने लोकलाज के डर से बात को छिपाए रखा और उसके पिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
अब जब अति हो गई तो पीड़ित ने अपनी मौसी को यह बात बताई जिस पर मौसी की मदद से मां-बेटी थाने पहुंची और शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।