फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   random corona test of commutters between delhi noida on border

दिल्ली से नोएडा जाने वालों की आज से बॉर्डर पर होगी कोरोना जांच 

Wed, 18 Nov 2020 04:25 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 18 Nov 2020 04:25 AM IST
सार

  • कोरोना प्रसार को नियंत्रित करने के लिए रैंडम सैंपलिंग माइक्रो कंटेनमेंट रणनीति का उपयोग किया जाएगा 
  • दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात सामान्य रहेगा
  • जांच कुछ ही लोगों की जाएगी, सबकी नहीं

विज्ञापन
random corona test of commutters between delhi noida on border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

जिले में कोरोना प्रसार पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मंगलवार को ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अधिकारियों के साथ कोरोना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दिल्ली में बढ़ते हुए कोरोना मामलों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से आने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग (किसी को भी रोककर नमूना लेना) का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीम बनाकर डीएनडी व चिल्ला बॉर्र्डर की ओर से आने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग कर एंटीजन जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में पुलिस का सहयोग प्राप्त करने के लिए भी निर्देश दिया गया है।


दरअसल, भले ही लोगों को लॉकडाउन के बाद अनलॉक में रियायतें मिल गईं हों, लेकिन जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। दिल्ली में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली से सटे इलाकों और कंटेनमेंट जोन में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदूषण और सर्दी के कारण कोरोना संदिग्धों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कोरोना की जांच पर खास ध्यान देना शुरू कर दिया है। कोरोना रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बैठक में कहा कि जो भी संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संक्रमित व्यक्तियों का सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 


जिन व्यक्तियों की जांच कराई जा रही है और जो पॉजिटिव आ रहे हैं, उन्हें यथाशीघ्र इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करें। इसके अलावा संस्थानों को जिलाधिकारी ने कहा है कि अगर वह कर्मचारियों की रैंडम सैंपलिंग कराना चाहते हैं तो बता सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी सहित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कोविड अस्पतालों के निदेशकों के साथ बैठक आज
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी बुधवार दोपहर 1 बजे सभी निजी व सरकारी कोविड-अस्पतालों के निदेशकों के साथ बैठक करते हुए गहन समीक्षा करेगी, ताकि जनपद में संक्रमण फैलने से रोका जा सके और संक्रमितों का इलाज प्रोटोकॉल के अनुरूप हो सके। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed