{"_id":"5b40ff054f1c1b07278b524d","slug":"railway-personnel-will-investigation-of-drunk-alcohol-before-starting-daily-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मियों की रोजाना होगी अल्कोहल जांच, 14 जुलाई से लागू होगा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मियों की रोजाना होगी अल्कोहल जांच, 14 जुलाई से लागू होगा नियम
ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, दादरी
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कर्मियों को रोजाना ड्यूटी शुरू करने से पहले क्रू मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) एवं ब्रेथ एनालाइजर की जांच से गुजरना होगा। सिस्टम की ओके रिपोर्ट के बाद ही उनको ड्यूटी मिलेगी, अन्यथा लौटा दिया जाएगा। रेल चालक, गार्ड ओर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को इस जांच से गुजरना होगा। दादरी स्टेशन पर यह सिस्टम 14 जुलाई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर को कर्मचारी के मुंह पर लगाकर जांचा जाएगा कि कहीं किसी ने अल्कोहल का प्रयोग किया है या नहीं। सही पाए जाने पर सीएमएस मशीन पर कर्मियों को खड़ा होना होगा।
विज्ञापन
इसमें आईडी के साथ अंगूठा लगाने पर मशीन की ओर से ओके होने का सिग्नल मिलेगा तब उसे ड्यूटी पर जाने दिया जाएगा। यह मशीन शराब आदि का नशा व अन्य शारीरिक कमजोरी होने की जांच करेगी और कर्मी की पहचान भी करेगी। तैनात अधिकारी कर्मचारी सजग रहें इसके लिए दोनों जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने कहा कि दादरी रेलवे स्टेशन जनपद का सबसे बड़ा स्टेशन है। यहां पर ब्रेथ एनालाइजर व सीएमएस सिस्टम 14 जुलाई तक चालू किया जाएगा। जो ऑन रिकॉर्ड होगा। रेलवे अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी के प्रति लापरवाही नहीं कर पाएंगे। इस कार्य प्रणाली को चालू करने के लिए तीन संविदा कर्मचारियों की तैनाती की गई है।