फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta offered prayers on the occasion of Shri Krishna Janmashtami

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की पूजा-अर्चना, भगवान का लिया आशीर्वाद

Sat, 05 Sep 2026 09:43 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 05 Sep 2026 09:43 AM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका दिव्य संदेश आज भी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन
Chief Minister Rekha Gupta offered prayers on the occasion of Shri Krishna Janmashtami
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की पूजा-अर्चना - फोटो : X/Rekhagupta

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का यह पावन उत्सव केवल भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म का वैश्विक उत्सव ही नहीं, बल्कि अपार आनंद, उल्लास और आध्यात्मिक आनंद का पर्व भी है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का संदेश देने वाली इस पावन बेला को आज पूरी दुनिया में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका दिव्य संदेश आज भी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों और दिल्लीवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed