भारत की बेटी सामिया आरजू मंगलवार शाम क्रिकेटर हसन अली के साथ शादी के बंधन में बंधते ही पाकिस्तान की बहू बन जाएंगी। निकाह से पहले दुल्हा और दुल्हन दोनों अपनी-अपनी बैचलर्स लाइफ के आखिरी पलों को जम कर एंजॉय कर रहे हैं। परिवार वालों के साथ साथ दोनों देशों के लोग भी इस शादी का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स हसन और सामिया की तस्वीरें खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए शादी से पहले एक साथ कैसे लग रहे हैं पाकिस्तानी शौहर और भारतीय दुल्हन-
2 of 8
हसन अली-सामिया आरजू
- फोटो : Social Media
हसन और सामिया की प्री वेडिंग फोटो एल्बम की इस बेहद रोमांटिक तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के सामने हसन और सामिया बिल्कुल ऐसे लग रहे हैं जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हों।
3 of 8
सामिया आरजू
- फोटो : Social Media
हसन अली ने अपनी लव स्टोरी के बारे में मुस्कुराते हुए बताया कि वह एक साल पहले दुबई में सामिया से मिले थे और उस मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती गहरी होती गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने अपनी पसंद का इजहार पहले किया और उन्हें प्रस्ताव दिया जिसके बाद हमारे परिवारों ने जिम्मेदारी ली। शादी के मौके पर उनकी होने वाली पत्नी भारतीय परिधान में ही दिखेंगी।
4 of 8
हसन अली-सामिया आरजू
- फोटो : Social Media
सामिया पेशे से इंजीनियर हैं और फिलहाल दुबई में रहती हैं। उन्होंने मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनाटिक्स की पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। इसके बाद उन्होंने जेट एयर वेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की और अभी करीब तीन साल से एयर अमिरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
5 of 8
हसन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
हसन अली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों में से एक हैं। मूलत: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली ने बताया कि शादी के तीन महिने बाद सामिया की रुखसती होगी और उसके बाद हसन और सामिया अपने गृह नगर गुजरांवाला में ही रहेंगे। अपनी शादी के एक दिन पहले हसन ने बैचलर्स पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए मस्ती भरे अंदाज में लिखा लास्ट नाइट ऐस ए बैचलर!