{"_id":"62b0d2497457f254286300cd","slug":"one-more-dead-body-identified-in-mundka-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडका अग्निकांड मामला: एक और शव की शिनाख्त, परिजनों को सौंपा, अब तक 22 लापता लोगों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडका अग्निकांड मामला: एक और शव की शिनाख्त, परिजनों को सौंपा, अब तक 22 लापता लोगों की हुई पहचान
Tue, 21 Jun 2022 01:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:33 AM IST
सार
मुंडका अग्निकांड मामले में एक और शव की पहचान हो गई है। अब तक 22 लापता लोगों की पहचान हुई है। पुलिस ने अन्य लापता की पहचान करने के लिए उनके परिवार वालों के खून का सैंपल फोरेंसिक लैब को सौंपा है।
विज्ञापन
मुंडका में आग का तांडव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंडका अग्निकांड में मृत एक और शव की पहचान हो गई है। अब तक 22 लापता लोगों की पहचान हो गई है। पांच और शव की पहचान अभी बाकी है। इन शव की पहचान के लिए पुलिस ने परिवार के सदस्यों का एक बार फिर खून का सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब को सौंपा है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि लापता छह लोगों के शव मोर्चरी में रखे गए थे। परिवार वालों का दावा है कि शव गीता देवी, मोनिक, निशा, स्वीटी, परवीन और सोनी कुमारी का है। भाग्य विहार की रहने वाली निशा का डीएनए नमूना उसकी मां से मेल खा गया। उसके बाद 17 जून को उसका शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। जबकि मोनिका, स्वीटी, परवीन और सोनी कुमारी के परिवार के अन्य चार सदस्यों से 16 जून को खून के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब में जमा किया गया है। ताकि उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गीता देवी के माता पिता का निधन हो चुका है और उसके बच्चे भी नहीं हैं। इसलिए पहचान का कोई और विकल्प नहीं है। पुलिस ने उसके भाई और बहन के खून का सैंपल लैब को सौंपा था। फोरेंसिक अधिकारियों ने भाई-बहन के सैंपल से मिलान करने में असमर्थता जताई है। अधिकारियों ने पुलिस से मौके से उठाई गई वस्तुओं से मिलान करवाने के लिए कहा है। पुलिस उसकी पहचान की हर संभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन