{"_id":"582475bd4f1c1b6729b39dd7","slug":"one-lakh-crore-transaction-in-gurugram-after-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में हुआ एक लाख करोड़ का लेनदेन, कई बैंकों में खत्म हुई नगदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में हुआ एक लाख करोड़ का लेनदेन, कई बैंकों में खत्म हुई नगदी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को बैंकों में छुट्टी के कारण बृहस्पतिवार को बैंकों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। गुरुग्राम में करीब एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ एटीएम सेवा बंद होने की वजह से बैंकों में अचानक नगदी निकालने वालों की भीड़ रही। जिसकी वजह से कई बैंकों में नगदी तक खत्म हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि गुरुग्राम में 27 बैंकों की 699 शाखाएं हैं। जो बृहस्पतिवार को खुलीं। मंगलवार को अचानक देर शाम घोषणा और बुधवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण नगदी का सारा काम अटका हुआ था। बता दें कि जनधन योजना के तहत गुरुग्राम में 3.49 लाख केवल व्यक्तिगत खाता धारक हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा व्यक्तिगत और कॉरपोरेट अकाउंट के समेत सभी खाते मिलकर करीब 12 लाख अकाउंट हैं। बृहस्पतिवार को सभी बैंकों में नगदी का अधिक कारोबार हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में बैंक लेनदेन का अधिक प्रवाह रहा। एटीएम बंद होने की वजह से लोगों को बैंक में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं मिला। जिले के करीब 1600 एटीएम बंद रहे। जिससे बैंक में पैसे के लेनदेन के लिए भीड़ बढ़ी। सेक्टर-14 स्थित एचडीएफसी बैंक में सुबह के शुरुआती दो घंटे के बाद पैसे खत्म हो गए।
यूनियन बैंक में पुराने 100-100 के नोट खत्म होने के बाद नए नोट शुरू किए गए। गुरुग्राम के अग्रणी बैंक के मैनेजर आरसी नायक का कहना है कि सभी बैंकों का रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, लेकिन जिस तरह से आज भीड़ उमड़ी और बुधवार को कई काम ठप रहे। उसकी वजह से बैंकों में नगदी का काम रोजाना से दस गुणा बढ़ गया है।