फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   on 20 and 21 June heavy rains in north India

20 और 21 जून को उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार

Sat, 18 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 18 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
on 20 and 21 June heavy rains in north India
बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के क्षेत्र शामिल हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी बारिश से भीग सकता है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। जिसके बाद उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है।
विज्ञापन


पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर है। पूर्व की ओर से नमी युक्त हवाएं आ रही हैं। इन सबके असर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना

on 20 and 21 June heavy rains in north India
बारिश - फोटो : amar ujala

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 20 और 21 जून को इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

​मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक मानसून रायलसीमा, बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम आदि को कवर करने के अलावा झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।

मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश के बचे हिस्सों, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और झारखंड व बिहार के कुछ और हिस्सों को अगले दो से तीन दिन में मानसून कवर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed