{"_id":"586145754f1c1b8840eebdae","slug":"olx-foreign-material-in-the-site-closed-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स सामग्री की विदेशी साइट में प्रकाशन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स सामग्री की विदेशी साइट में प्रकाशन पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
website
हाईकोर्ट ने यूके की ऑनलाइन विज्ञापन कंपनी व वेबसाइट पर भारतीय वेबसाइट ओएलएक्स की सामग्री के प्रकाशन पर स्थायी रोक लगा दी है। ओएलएक्स पुरानी चीजों के खरीदने बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।
विज्ञापन
जस्टिस राजीव सहाय एंडलॉ ने यूके की कंपनी पदावन लिमिटेड व उसकी वेबसाइट पर ओएलएक्स के लोगो व ट्रेडमार्क के प्रयोग पर स्थायी रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि भारतीय वेबसाइट राहत की अधिकारी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में एकतरफा फैसला सुनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि पदावन ने खुद अपनी विज्ञापन वेबसाइट बंद करने की जानकारी अगस्त में ओएलएक्स को लिखित रूप में दी थी।
विज्ञापन
करीब 40 देशों में कारोबार करने वाली ओएलएक्स का आरोप था कि विदेशी कंपनी उसकी वेबसाइट से कई सामानों की सूची लेकर अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर रही थी। कंपनी का दावा था कि विदेशी कंपनी उसके लोगो व ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर सर्च इंजन को भ्रमित कर यह विश्वास दिलाने की कोशिश करती थी कि विदेशी कंपनी व ओएलएक्स के बीच कारोबारी रिश्ता है ताकि वह सर्च इंजन पर ज्यादा बार इंटरनेट पर दिखाई दे।
विज्ञापन