फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Officials to face scrutiny in BRICS preparations; a record of every shortcoming will be maintained.

Delhi NCR News: ब्रिक्स की तैयारी में अफसरों की भी होगी परीक्षा, हर कमी का बनेगा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
विशेष कार्ययोजना लागू, काम से पहले और बाद की तस्वीरें रखनी होंगी सुरक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एमसीडी ने सफाई और सुंदरीकरण के साथ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की तैयारी की है। सम्मेलन से जुड़े इलाकों में किसी कमी के बार-बार सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रमुख कार्यों की प्रगति दर्ज करने के लिए काम शुरू होने और पूरा होने के बाद की तस्वीरें सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एमसीडी ने 13 सितंबर तक विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सम्मेलन से जुड़े मार्गों, आयोजन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पर्याप्त सफाई कर्मचारी और वाहन तैनात करने के साथ अधिकारियों को मौके पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

सम्मेलन मार्गों और प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण, अवैध दुकानें, बिना अनुमति लगाए पोस्टर-बैनर और अनधिकृत पार्किंग हटाई जाएंगी। कार्रवाई के बाद दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित निगरानी की जाएगी। लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए गश्त और बारिश के बाद जलभराव वाले स्थानों की जांच भी होगी। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए दवा का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधीन सड़कों पर गड्ढे, टूटे फुटपाथ, धंसी सड़क, जलभराव, क्षतिग्रस्त दीवार या मलबा मिलने पर संबंधित विभाग को सूचना देकर समाधान तक निगरानी की जाएगी। भारत मंडपम, राजघाट और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास विशेष ध्यान रहेगा।

12 चिह्नित स्थलों को निखारा जाएगा
एमसीडी ने 12 चिह्नित स्थानों पर सुंदरीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पार्क, हरित क्षेत्र, पौधरोपण, गमले, घास और फूलों से सजावट की जाएगी। प्रगति मैदान, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, लोधी फ्लाईओवर, हुमायूं का मकबरा, अंबेडकर स्टेडियम, साउथ एक्सटेंशन और लोटस टेंपल समेत प्रमुख स्थान इसमें शामिल हैं। सुंदर नगर की दीवार के सुंदरीकरण के विकल्प भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed