{"_id":"6609fcbf184a2a1fea04d865","slug":"womans-dead-body-found-in-well-stone-tied-around-neck-with-rope-na-news-c-194-1-svns1040-111285-2024-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता की हो चुकी है मौत, परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता की हो चुकी है मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
Mon, 01 Apr 2024 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:45 AM IST
सार
नोएडा के पिपराखाड़ गांव में एक युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे बड़ेर में फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका की मौत के बाद परिवार की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के पिपराखाड़ गांव में शनिवार की रात अपने कमरे में युवती ने दुपट्टे के सहारे बड़ेर में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। बताया जा रहा है कि पिपराखाड़ गांव निवासी सरिता (21) ने शनिवार की रात अपने कमरे में बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा ली।
सुबह जब मां कमरे में गई तो फंदे पर लटकते शव को देखकर दंग रह गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सरिता के पिता की मौत बीमारी से छह साल पूर्व ही हो गई थी। मां ही बच्चों का पालन-पोषण करती थी। सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एसआई तेजबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल मंटू सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। युवती ने फांसी किन कारणों से लगाई, इसका खुलासा नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे जांच की जा रही है।