फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
मामूरा गांव में वारदात, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मामूरा गांव में सोमवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के घर गई थी, जहां अलग होने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने उसे पीटा था, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि पोस्टमार्टम में मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं कोतवाली फेज-3 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।

मूलरूप से बदायूं के हथनी गुड़ गांव निवासी सतीश प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह पत्नी नीरज और पांच बच्चों के साथ मामूरा में किराये पर रहता है। 31 वर्षीया नीरज का कई वर्षों से पड़ोस में रहने वाले शाहजहांपुर के साहपुर निवासी 24 वर्षीय अर्जुन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अर्जुन सेक्टर-59 स्थित प्राइवेट कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करता है। सोमवार देर शाम को नीरज अर्जुन से मिलने उसके कमरे में गई थी, जहां दोनों के बीच अलग होने को लेकर विवाद हो गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाद होने पर अर्जुन ने नीरज की पिटाई कर दी, इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अर्जुन ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पिटाई की वजह से नीरज की मौत हुई है। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसमें चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी हृदयेश कठेरिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था। कुछ दिन पहले आरोपी अर्जुन ने एक दोस्त से महिला को लड़की की आवाज में फोन कराया था कि वह अर्जुन की मंगेतर है। इसको लेकर नीरज परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 साल पहले हुई शादी, तीन साल से था प्रेम प्रसंग

पुलिस की जांच में पता चला कि नीरज की शादी सतीश से करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। उनके पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे व दो बेटियां हैं। सभी लोग पांच वर्ष से नोएडा में रह रहे हैं। वहीं तीन वर्ष से नीरज के संबंध अर्जुन से थे। पड़ोसी होने के कारण दोनों का मिलना जुलना था। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed