{"_id":"66817cee1d0fa529b60a28c4","slug":"warning-to-whatsapp-group-administrator-on-indecent-comments-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34365-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अभद्र कमेंट्स पर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अभद्र कमेंट्स पर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभद्र कमेंट्स पर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को चेतावनी
-ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी का मामला, सोसाइटी में चल रहे 20 व्हाट्सएप ग्रुप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी के व्हाटसएप ग्रुप के एडमिन को पुलिस ने चेतावनी जारी की है। हाल ही में पानी की समस्या के दौरान ग्रुप पर निवासियों के बीच तीखी बहस और टिप्पणी की गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रुप पर कुछ विवाद होता है तो तत्काल पुलिस को सूचना देनी होगी। साथ ही उसको बंद करना होगा। सोसाइटी में एओए का केवल एक व्हाटसएप ग्रुप चलेगा।
दस दिन पहले पंचशील सोसाइटी में पानी की किल्लत रही थी। कई दिन बाद कुछ टावर में ही पानी पहुंचा। पानी की आपूर्ति को लेकर सोसाइटी में दो गुट हो गए। इस बात को लेकर सोसाइटी के व्हाटसएप ग्रुप पर दोनों गुटों के बीच तीखी बहस और टिप्पणी शुरू हो गई। कई लोगों ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। एक निवासी ने पुलिस को शिकायत दी और कुछ निवासियों पर मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही व्हाटसएप ग्रुप के 50 से अधिक स्क्रीन शॉट की फोटोकापी भी दी। इसके बाद बिसरख पुलिस ने निर्देश जारी किए कि सोसाइटी में केवल एओए का एक ग्रुप रहेगा। उसी पर जानकारी निवासियों को दी जाएगी। सोसाइटी में निवासियों का केवल एक ग्रुप बनाया जाए। बाकी को तत्काल बंद करना होगा। अगर व्हाटसएप ग्रुप या सोशल मीडिया पर भ्रमक या गलत जानकारी दी जाती है तो तत्काल पुलिस को सूचना देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप एडमिन को गलत जानकारी या पोस्ट डालने वाले लोगों को भी ग्रुप से बाहर करना होगा। वहीं, निवासियों ने बताया कि इस समय सोसाइटी में 20 से अधिक व्हाटसएप ग्रुप चल रहे है। इनमें एओए के दो ग्रुप है। एक पुरानी एओए का है। जबकि 12 टावर है। हर टावर का एक ग्रुप बना हुआ है। छह ग्रुप निवासियों ने अलग-अलग नाम से बनाए गए है। हर ग्रुप में 200 से अधिक लोग जुड़े हैं। पुलिस ने एओए से सभी व्हाटसएप ग्रुप की जानकारी मांगी है।